Best places to visit in mumbai…
नमस्कार दोस्तों,
आज हम आपको बताएँगे सपनों के शहर मुंबई में घूमने की पांच सबसे अच्छी जगहों के बारे में। Best places to visit in mumbai…
वैसे तो मुंबई कई चीजों के लिए प्रसिद्द है, और इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।
पर यहाँ पर पैसे के अलावा घूमने की भी बेहद अच्छी जगहें है, जहाँ अगर आप मुंबई जा रहे है तो एक बार जरूर जाना चाहिए।
1. गेटवे ऑफ़ इंडिया
यह जगह मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, और अपनी और कई सैलानियों को आकर्षित करती है।
यहाँ पर आपको देशी विदेशी सभी तरह के सैलानी दिख जायेंगे।
यह समुद्र तट पर बना एक स्मारक है और इसे 20 वीं सदी में बनवाया गया था।
गेटवे ऑफ़ इंडिया के ठीक सामने ही भारत की सबसे लोकप्रिय होटल्स “द ताज” और “ओबेरॉय” स्तिथ है।
इसके अलावा आप वहां से नाव और स्पीड बोट वगैरह की सवारी भी कर सकते है।
2. गिरगांव चौपाटी
अगर आप मुंबई जाकर किसी समुद्र तट पर समय बिताना चाहते है तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी है।
यह चौपाटी गिरगाव इलाके में बेहद लोकप्रिय मरीन ड्राइव के निकट स्तिथ है।
जहाँ हर शाम हज़ारों लोग टहलने के लिए आते है और सूर्यास्त का भी लुफ्त उठाते है।
3. वर्ली सी फेस
वर्ली सी फेस वो जगह है जहाँ से आपको भारत का सबसे लोकप्रिय समुद्र में बना पूल “बांद्रा वर्ली सी लिंक” बेहद अच्छा दीखता है।
इसके अलावा यह भी एक समुद्र तट है जिसके किनारे बहुत बड़ा फुटपाथ बना हुआ है।
जहाँ रोज सुबह शाम लोग टहलने आते है और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी इस जगह को दिखाया जा चूका है।
4. बांद्रा / बैंड स्टैंड
बांद्रा वो जगह है जिसके आस-पास बॉलीवुड बसा हुआ है, कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के इसी इलाके में रहती है। वहीं पास में बैंड स्टैंड नामक एक और समुद्र तट भी स्तिथ है, जो काफी प्रचलित जगह है। और यह स्थान भी घूमने के लिए काफी अच्छा है।
5. हैंगिंग गार्डन
और अगर आप मुंबई में कोई गार्डन घूमना चाहते है, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतरीन होगी।
इस पार्क को फेरोज़ेशह मेहता गार्डन भी कहा जाता है, और यह पश्चिमी तट पर मालाबार हिल के शीर्ष पर स्थित है।
इस पार्क में आपको हरियाली और कई तरह के पेड़ पौधे और फूल तो दिखेंगे ही, पर साथ ही साथ इस गार्डन से आपको भारत के सबसे महंगे घर “एंटीलिया” का भी एक शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा।
और यहाँ से आपको सनसेट और मरीन ड्राइव का भी बेहद शानदार नजारा दिख जायेगा।
इसके अलावा इन में से कुछ जगहें आप निचे दिए गए वीडियो में भी देख सकते है।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे निचे कमेंट में लिख कर जरूर बताइयेगा, और यूट्यूब पर हमारे वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
धन्यवाद् !
Good work bro, Keep it up…
Hey, Great article.
I like your ease of Explaining everything.
Keep up the Good work.
Nice article, with Great piece of information…
Nice post, Thank you.